Advertisement

अपराधियों के हमले में पूर्व मुखिया की मौत

प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। समस्तीपुर (Samastipur) में 6 अगस्त को एक पूर्व मुखिया की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना समस्तीपुर जिला के हद में मुसरीघरारी थाना इलाके के बखरी बुजुर्ग पंचायत की बतायी जा रही है। इस पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।जिससे मौके पर हीं पूर्व मुखिया की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित रहिवासियों ने एनएच को जाम कर दिया।

घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया झा किसी मामले की पंचायती के लिए बखरी बुजुर्ग टोला गए थे। जहां अपराधियों ने पिस्टल से उन पर कई राउंड गोली चलाई। पूर्व मुखिया को 4 से 5 गोलियां लगी।

जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक सवार अपराधी हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गये। पूर्व मुखिया की हत्या के बाद पूरे इलाके के रहिवासी आक्रोशित हैं।
घटना के बाद मुखिया समर्थकों ने मुसरीघरारी स्थित एनएच सड़क को जाम कर दिया।

बाजार को बंद कराकर आगजनी करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत करा पायी। आगजनी कर रहे लोगों ने पूर्व मुखिया के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

पुलिस बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा के पहले इससे जुड़ी अपराधिक घटनाओं से उक्त मामले को जोड़कर देख रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *