Advertisement

फाराचांच में उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

नीलकंठ तुरी उर्फ नीलु बाबु बने प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में सारूकुदर पंचायत के फाराचांच में 31 दिसंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नीलकंठ तुरी उर्फ नीलु बाबु को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर 12 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष के लिए सहमति नहीं बनने पर चुनाव प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया, जिसमें नीलु बाबु ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5 वोट से पराजित कर विजय हासिल किया।

अध्यक्ष बनते ही नीलुबाबु ने कहा कि इस विद्यालय को सुचारू रूप से चलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का हर नियम इस विद्यालय में लागू हो, इस पर मेरा विशेष ध्यान रहेगा।

इस विद्यालय में ललिता देवी को उपाध्यक्ष, धनेश्वर देवी को संयोजिका तथा तालो देवी, संगीता देवी, मीना देवी, लीलावती देवी, भुनेश्वर तुरी, कैलाश महतो, योगेन्द्र पटेल, तालो मांझी, तथा महेश महतो को सदस्य के रूप में चयन किया गया।

चयन हेतु यहां पर्यवेक्षक के रूप में गफूर अन्सारी उपस्थित थे। संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार नापित ने किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक रूप लाल महतो, सरयू शरण शर्मा, उमेश प्रसाद एवं सैकड़ों अभिभावक, ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *