बैठक में दुर्गा पूजा समिति का गठन, अगली बैठक 27 अगस्त को आयोजित

सर्वसम्मति से अजय कुमार सिंह निर्विरोध पांचवें बार सचिव चुने गए

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप के प्रांगण में 19 अगस्त को क्षेत्र के श्रद्धालुओं तथा भक्तों की आवश्यक बैठक आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रुप से आरआर मेहता तथा देवेंद्र यादव ने की। बैठक का संचालन अजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पांचवी बार निर्विरोध अजय कुमार सिंह कमिटी के सचिव चुने गये।

बैठक में दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष के द्वारा बीते वर्ष 2020 के संपन्न दुर्गा पूजा का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत ब्यौरा को सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही पुरानी समिति भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु तपेश्वर चौहान तथा एम एन सिंह को सौंपा गया।

चुनाव की प्रक्रिया में संरक्षक के पद पर महाप्रबंधक कथारा एमके पंजाबी तथा अध्यक्ष के पद पर कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी के. मुरली बाबू के साथ सचिव के पद पर अजय कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष के पद पर सीएस प्रसाद का चयन किया गया।

साथ ही इस वर्ष पूजा मनाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पूजा का स्वरूप भव्य बनाने का प्रस्ताव लाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पूजा को सफल बनाने में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पूजा से मन की शुद्धि और स्वच्छ विचार का उदय होता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

इस अवसर पर अगली बैठक आगामी 27 अगस्त को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें कमेटी का विस्तार और सहयोग राशि के विषय में चर्चा होगी। बैठक में मुख्य रूप से आरआर मेहता, अजय कुमार सिंह, तपेश्वर चौहान, सीएस प्रसाद, मथुरा सिंह यादव, देवेंद्र यादव, एम एन सिंह, राजदेव चौहान, अरविंद कुमार सिंह, शिबू यादव, कमल कांत सिंह, संतोष सिन्हा, राजेश पांडेय, विनय राम, सुजीत मिश्रा, देवाशीष आस, विजय यादव, राकेश कुमार, प्रमोद यादव, आदि।

राम कुमार मिश्रा, बिरजा लाल, नागेश्वर यादव, महेंद्र चौहान, सुदीप्तो मंडल, मुकेश गिरी, अशोक रजक, विजय नायक, विजय नोनिया, जयदेव यादव, भरत मेहता, धनेश्वर यादव सहित मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, श्रमिक नेता वेदव्यास चौबे शामिल थे। बैठक के अंत में कौरोना काल में आसपास के इलाके में लोगों के मृत्यु और दुर्गा पूजा समिति के पूर्व सचिव रामकेवल सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया।

 308 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *