वनाधिकार समिति ने झुंझको में की बैठक

वन सुरक्षा को लेकर अधिसूचना बोर्ड लगाने की बनी रणनीति

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव झुंझको सलगा बारी टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में 17 जून को वनाधिकार एवं वनपालन समिति की बैठक की गयी। अध्यक्षता जीतलाल मुर्मू एवं संचालन ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन ने की।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रतिनिधियों के बीच वनो के संरक्षण को लेकर घंटो मंथन किया गया। गहन मंथन के बाद आम सहमती के तहत यह निर्णय लिया गया कि वन संपदा की समुचित सुरक्षा के लिए अधिसूचना बोर्ड जगह लगाकर वनो की रखवाली नितांत जरूरी हो गया है। राजस्व गांव झुंझको के तीन मुहाने पर 18 जून को ही अधिसूचना पट्ट लगाया जाना है। बताया गया कि इसी पंचायत के राजस्व गांव कानीडीह में तीन दिन पूर्व ही अधिसूचना पट्ट लगाया जा चुका है।

बैठक में ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन, शनीराम हांसदा, महादेव मुर्मू, संजय मुर्मू, कौशल रजवार, ईश्वर मांझी, उपेंद्र मुर्मू, बुधन तुरी, राजेंद्र सिंह, राजू सिंह, ज्ञान सिंह, नूनीबाला देवी, चंपा देवी, सुनीता देवी, बिंदेश्वर सिंह, शीला देवी, कालिदास मुर्मू, अंजू देवी, सुनील मुर्मू, बंधन सिंह, टेको रजवार, मुकेश, मंटू सिंह आदि वन समिति सदस्य गण उपस्थित थे।

 208 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *