एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल बीएंडके ईएंडएम विभाग (CCL B&K E&M Department) के फ़ोरमैन ग्रुप द्वारा 2 जून को करगली पीट में सेवानिवृत फोरमैन बिरजू दुसाध का सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने सेवानिवृत्त बिरजू दुसाद को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर फोरमैन संतोष सिन्हा, आलोक रंजन अकेला और संतोष ओझा ने कहा कि बिरजू दुसाद बेदाग रिटायर हुए हैं, यह इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। दुसाध ने ईमानदारी पूर्वक कंपनी के हित में कार्य कर मिशाल कायम किया है। इनसे हम सबों को सीख लेने की जरूरत है।
मौके पर अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक रंजन अकेला, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह गौतम, दिनेश कुमार बैठा, महासचिव विनोद कुमार, सचिव मोहम्मद इंतेसार, सहसचिव महेंद्र ठाकुर और राजेंद्र महतो, आदि।
कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, संगठन सचिव राजकुमार ठाकुर, सोमारु, सुजीत ठाकुर, अभिजीत दास, आनंदम बोष, हिमांशु कुमार, नीरा कांत, संजीव तिवारी, मेघलाल महतो, बरूआ जी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply