Advertisement

आपकी सहूलियत को लेकर सरकार पहुंची आपके द्वार, उठाएं लाभ

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। आपके अधिकार – आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम (Program) के तहत 8 दिसंबर को जिले के विभिन्न पंचायत भवनों, नगर निगम चास एवं फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें जिले के वरीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार आपकी सहूलियत को लेकर पहुंची है।

इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का ऑन द स्पॉट (On the spot) प्रयास किया जा रहा है। कुछ समस्याओं जिनका निष्पादन ऑन द स्पॉट संभव नहीं है, उसे सप्ताह भर में निष्पादित कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चास प्रखंड के कोलबंदी, चंदनकियारी प्रखंड के झालबड़दा, गोमिया प्रखंड के कथारा, नावाडीह प्रखंड के सुरही, चंद्रपुरा प्रखंड के सिजुआ, पेटरवार प्रखंड के उतासारा पंचायत सहित चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 17 तथा नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 17 में किया गया।

आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार 9 दिसंबर को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन चास प्रखंड के बारपोखर तुरीडीह, चंदनकियारी प्रखंड के कालिकापुर, गोमियां प्रखंड के बांध, नावाडीह प्रखंड के आहरडीह, चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्धा उत्तरी, पेटरवार प्रखंड के दारिद पंचायत सहित चास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 एवं नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 18 में आयोजित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *