Advertisement

तेनुघाट में लगा खाद्य लाइसेंस कैंप

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत सभी खाद्य कारोबारी को फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन (Registration) लेना अनिवार्य है।

बिना फूड लाईसेंस के खाद्य कारोबार करना दण्डनीय अपराध है, जिसमें छ माह का कारावास एवं पाँच लाख रूपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। उक्त जानकारी अभिहित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) अनंत कुमार ने 18 फरवरी को तेनुघाट में लगाए गए खाद्य लाइसेंस कैंप में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए दिया।

उन्होंने बताया कि सभी खाद्य कारोबारी को फूड लाइसेंस (Food License) हेतु आवेदन प्राप्त करने के लिए अनुमंडल कार्यालय बेरमो मुख्यालय तेनुघाट के खाद्य सुरक्षा शाखा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि उपरोक्त तिथि को विशेष कैंप में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर फूड लाइसेंस हेतु आवेदन समर्पित कर अपना अपना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन करा ले।

अभिहित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने सभी खाद्य कारोबारियों होटल, भोजनालय, रेस्टोरेन्ट, पानी विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं, वितरक, प्रदायक, भंडारक, उत्पादक, खुदरा विक्रेता, ठेला-खोमचा, बैधशाला, मीट, चिकेन, अंडा दुकान, कैंटिन, आदि।

मिठाई दुकानदार, परिवाहक फल-सब्जियों के दुकान, सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालय परिसर में संचालित कैंटिन इत्यादि के संचालक, मालिक, प्रोपराईटर इत्यादि को कहा कि फूड लाईसेंस लेना सुनिश्चित करें। जाँच के दौरान फूड लाईसेंस नही पाये जाने पर दण्डानात्मक कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को आठ लोगो ने अपना लाइसेंस बनवाया। उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज और कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला के द्वारा लाइसेंस जारी किया गया। मौके पर नाजिर नियाज अहमद सहित कई लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार आगामी 25 फरवरी को फिर से कैंप लगाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *