प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत दिसंबर तक का खाद्यान्न उपलब्ध

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह के जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेएवाई) का माह दिसंबर 2022 अंतर्गत सभी प्रखंडों को भारतीय खाद्य निगम द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत गिरिडीह जिला के लिए माह दिसंबर 2022 का उप-आवंटित खाद्यान्न को भारतीय खाद्य निगम द्वारा अंतिम तिथि बीते 31 दिसंबर तक कुल आवंटित खाद्यान्न 99069.19 क्विंटल के विरुद्ध 70680.78 क्विंटल उपलब्ध कराया गया है।

प्रखंडवार आवंटन के विरुद्ध भारतीय खाद्य निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए खाद्यान्न का विवरण जल्द कर दिया जायेगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इसके तहत गिरिडीह जिला के हद में धनवार प्रखंड को 10919.09 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध में 6232.08 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है।

डुमरी प्रखंड को 9296.11 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है जिसके विरुद्ध में 8762.72580 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है। सरिया प्रखंड को 6588.87 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध में 3336.32 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है।

बगोदर प्रखंड को 6602.12 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 3820.60 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है। जमुआ प्रखंड को 11259.38 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 9274.17 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है।

देवरी प्रखंड को 7624.20 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 5003.95 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है। गांवा प्रखंड को 4633.89 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 2551.73 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है। तिसरी प्रखंड को 4051.28 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 2334.76 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है।

गांडेय प्रखंड को 7149.99 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है जिसके विरुद्ध 6002.27 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है। गिरिडीह प्रखंड को 12612.68 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 12575.88 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है। बेंगाबाद प्रखंड को 6544.90 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 6362.77 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है।

बिरनी प्रखंड को 7175.69 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 3230.63 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है। तथा पीरटांड़ प्रखंड को 4610.99 क्विंटल आवंटन प्राप्त हुआ है जिसके विरुद्ध 4192.99 क्विंटल खाद्यान्न का उठाव किया गया है। साथ ही शेष 25388.32 क्विंटल भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त होने पर सभी प्रखंडों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 146 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *