पुलिस के हत्थे चढ़ा अमन साहू गिरोह का पांच सदस्य

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में नावाडीह प्रखंड के नक्सल प्रभावित ऊपरघाट स्थित डेगागढ़ा के एक मुर्गी फारम से गिरफ्तार युवक गैंगस्टर अमन साहु गिरोह का सदस्य निकला। इसके आलावा पुलिस ने अबतक अमन साहु गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

जानकारी के अनुसार रांची, गिरीडीह और चतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते 14 जुलाई को डेगागढ़ा स्थित पुरनी पोखर के एक मुर्गी फारम से तीन लोगों को पकड़ा था।

पूछताछ के बाद एसआइटी टीम ने मुर्गी फारम संचालक घनश्याम महतो सहित एक अन्य को बीते 18 जुलाई की रात छोड़ दिया था। जबकि मुर्गी फारम से गिरफ्तार डुमरी थाना क्षेत्र के कल्हाबार पंचायत के गोलगो-अंबाडीह के सेवचंद महतो को चतरा जेल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि रांची के नामकुम से हथियारों के जखीरें की बरामदगी मामलें में राज्य पुलिस ने एसआइटी टीम का गठन कर गैंगस्टर अमन साहू के सदस्यों पर निगरानी कर रही थी। इसी बीच पुलिस की दबिश से बचने के लिए गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का एक सदस्य सेवचंद महतो बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट के डेगागढ़ा पुरानी पोखर स्थित मुर्गी फारम में छिपकर रह रहा था।

पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर 14 जुलाई को गिरफ्तार कर उसे अपने साथ चतरा ले गयी थी। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने स्वयं को गैंगस्टर अमन साहू का सदस्य बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इसके अलावा अन्य पांच लोगों को भी जेल भेजा गया।

गिरफ्तार लोगों में निक्की यादव ऊर्फ आकाश ऊर्फ मुखिया, दिलीप सिंह ऊर्फ शाका, सेवचंद महतो, मणिकांत पांडेय, राजकुमार तुरी और आकाश कर्मकार शामिल है।

इन गैंगस्टरों पर लातेहार और टंडवा थानों में कई मामले दर्ज हैं। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से 7.62 बोर के दो पिस्टल, चार मैगजीन, 48 कारतूस, 7.65 बोर के चार पिस्टल, दो मैगजीन, 12 कारतूस, दो बाइक सहित तीन मोबाइल बरामद किया है।

 276 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *