एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में शास्त्री नगर फुसरो स्थित आरसीएम वंडर वर्ल्ड शोरूम का एक वर्ष पूर्ण होने पर 23 जुलाई को केक काटकर वर्षगांठ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए आरसीएम के स्टार रूबी पंकज मिश्रा ने कहा कि आरसीएम कंपनी केवल एक व्यावसायिक मंच नही, बल्कि स्वास्थ्य रक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को लेकर समर्पित रूप से काम कर रही है। मौके पर टेक्निकल रण विजय प्रजापति, इमराड गौरव वसंत, रॉयल्टी महेश प्रसाद, रनर मनोज कुमार सिंह, बोकारो के ऋतिक राधेश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।

![]()













Leave a Reply