Advertisement

बिजली तार गिरने से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चांपी पंचायत के घरारी टांड में बिजली तार के टूटने से लखन सिंह का घर जल कर राख हो गया। वही इस पंचायत के मुखिया श्रीराम हेम्ब्रम ने लोगो के सहायता से आग को बुझाया।

घटना के संबंध में घर वालो ने बताया कि घर के छत पर पुआल रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से जलने लगा। आग लगने से घर मे रखे बिछावन, खाने का सामान, ओढ़ने का कम्बल, लकड़ी इत्यादि जल गई।

मुखिया ने बताया कि लगभग बीस हजार का नुकशान हुआ है। इस मौके पर नीतीश कुमार, अरुण यादव, हरिहर महतो, सहदेव महतो, रोहित कुमार, राजा उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *