मजदूरों के अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी-फौजी

हथिया पत्थर के समीप राकोमसं का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district के हद में फुसरो हिंदुस्तान पुल (Hindustan Bridge) हथिया पत्थर के समीप राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (फौजी गुट) का मिलन समारोह सह वनभोज समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में युनियन समर्थित कामगार उपस्थित थे।

इस अवसर पर इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर में कोयला मजदूरों के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। आउटसोर्सिंग (Outsourcing) में ठेका मजदूरों के साथ निजी कंपनियां लगातार शोषण कर रही है।

उन्हें समान काम के बदले समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों का संडे में कटौती की जा रही है। प्रबंधन की मंशा मजदूरों के प्रति साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग के श्रमिक प्राकृतिक संरचना के विपरीत जाकर पूरी इमानदारी और कठिन परिश्रम करते हुए उत्पादन के कार्य को करते हैं।

इनका देश और कोयला प्रगति में अहम योगदान है। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी कोड रद्द करने और सार्वजनिक क्षेत्र में निजीकरण पर रोक लगाने के संघर्ष करने की जरूरत है।

ढोरी क्षेत्र की परियोजनाओं में कायरत मजदूरों को कंपनी नियम संगत प्रोमोशन नहीं हो पा रही है। केंद्रीय अस्पताल में सुविधा का अभाव है। मुख्य सड़क, खदान और रेलवे साईडिग में प्रदूषण की समस्या है। मजदूरों के सामने उनके अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी है। लाखों टन कोयला चोरी हो रहा है।

मौके पर रीजनल अध्यक्ष अनिल सिंह, जोनल सचिव प्रकाश कुमार, क्षेत्रिय अध्यक्ष चंदन तिवाथा, क्षेत्रीय सचिव छोटे लाल शर्मा सहित रफीक अंसारी, पंकज पांडेय, धनपत महतो, प्रवीण कुमार, मोहम्मद अख्तर अंसारी, भोला महतो, राम सेवक, सुदर्शन नोनिया, रमेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 365 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *