एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (AADOCM) अमलो परियोजना में कार्यरत क्रेशर ऑपरेटर कैटेगरी-दो महिला कर्मी ने अपने ऊपर छेड़खानी के मामले को 22 सितंबर को फिर से उठायी है। इस संबंध में पीड़ित महिला कर्मी ने क्षेत्र के महाप्रबंधक से न्याय की गुहार लगायी है।
जीएम को प्रेषित पत्र में महिला कर्मी ने कहा है कि वह अमलो क्रशर फीडर ब्रेकर में कार्यरत है। जबसे उसने यहां योगदान दी है, उस समय से जन्मजय मौर्या के द्वारा उसे बुरी नियत से देखा जाता रहा है। महिला कर्मी के अनुसार उनके द्वारा छेड़खानी करते हुए भद्दी भद्दी कमेंट भी किया जाता हैं।
कई बार मामले से इंजीनियर सह इंचार्ज अरविंद कुमार को अवगत कराया गया। बावजूद इसके अरविंद कुमार द्वारा मौर्या के खिलाफ शिकायत किए जाने पर हंसने लगते है।
इस सब से तंग आकर वह बीते 16 सितंबर को ड्यूटी खत्म कर चपरी रेस्ट हाउस में यूनियन नेता रामेश्वर सिंह फौजी से मिली। अपनी समस्या से फौजी को अवगत कराई। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महिला कर्मी ने अपील किया है कि जांच कमेटी में अमलो परियोजना के किसी भी पदाधिकारी को शामिल नहीं किया जाए, क्योंकि जन्मेजय मौर्या और अरविंद कुमार दोनों पहुंच वाले पदाधिकारी हैं। महिला कर्मी ने मांग किया कि जांच शुरू होने के पहले दोनों पदाधिकारियों को अमलो परियोजना से हटाया जाए।
इनको पद पर रहते निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। महिला कर्मी ने सीसीएल ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल और एसओपी प्रतुल कुमार से निष्पक्ष जांच की मांग औऱ न्याय की गुहार लगाई है।
मौके पर राकोमसं फौजी गुट के सीसीएल जोन सचिव अर्जुन प्रसाद नोनिया, रिजनल कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, क्षेत्रीय सचिव ढोरी प्रकाश कुमार, अमलो परियोजना सचिव मंगल नोनिया व अध्यक्ष विनोद बिहारी महतो, एसडीएम अध्यक्ष प्रवीण कुमार, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष धनंजय रवानी व क्षेत्रीय सचिव रफीक अंसारी, अख्तर अंसारी, फेकू खान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
एक अन्य समाचार के अनुसार इस मामले को लेकर ढोरी एरिया के अमलों क्रशर में फोरमैन छोटे लाल शर्मा एवं उक्त महिला कामगार गंगा देवी को हटाने को लेकर 22 सितंबर को सुबह में काम बंद कर कर दिया गया।
उपस्थित लोगों ने कहा कि इन दोनों ने क्रशर में भय एवं असंतोष का माहौल पैदा कर रखा है, जिससे कामगारों को काम करने में परेशानी बढ़ गई है। मौके पर शिवनंदन चौहान, परवेज अख्तर, साधु बाउरी, धीरज पांडेय, जयनाथ मेहता, जितेंद्र चंपिया, महफूज आलम आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply