फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन टीम ने किया अपर बाजार का दौरा

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के पदाधिकारियों की टीम ने 5 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची के अपर बाजार का दौरा किया।

जानकारी के अनुसार फेडरेशन अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला के नेतृत्व में राजधानी रांची का सबसे बड़े व्यावसायिक क्षेत्र अपर बाजार का दौरा कर टीम कई व्यापारियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। टीम व्यवसायियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए।

इस अवसर पर फेडरेशन अध्यक्ष निराला ने कहा कि यहां के व्यापारी ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं। साथ ही साथ बिजली की निर्बाध आपूर्ति नहीं होने से इनकी समस्याएं और बढ़ गई है। कहा कि यहां के चूरूवाला चौक में सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है जिससे आयेदिन दुर्घटना होना लाजिमी है।

उन्होंने बताया कि अपर बाजार के पेपर मार्केट, रंगरेज गली में रांची नगर निगम द्वारा बनाये जा रहे एक साथ 12 शौचालय निर्माण से स्थान दुकानदारों को काफी असुविधा हो रही है, जिससे स्थानीय दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को व्यापारी संगठन के पदाधिकारी से साझा किया। साथ हीं समुचित मदद करने की मांग की।

स्थानीय लगभग दर्जनभर दुकानदारों ने बताया कि वह यहां पर वर्षों से और कई पीढियों से दुकान लगाकर अपना परिवार का जिविकोपार्जन कर रहे हैं, जिनको वर्तमान में रांची नगर निगम की टीम ने अव्यवस्थित कर दिया है। नगर निगम इन दुकानदारों को हटाने का नोटिस दिया है एवं उनके दुकान के जगह पर 12 शौचालय एक साथ बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन इनके पुनर्वास की कोई भी व्यवस्था नहीं की है। ना ही स्ट्रीट वेंडर एक्ट का अनुपालन किया जा रहा है।

व्यापार संगठन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला के साथ उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, लॉ एंड ऑर्डर सब-कमिटी के को-अध्यक्ष हरीश नागपाल, कमलेश संचेती, स्वरूप कुमार सेठी, विकास नाहटा, मोहित चौधरी, जाहिद इकबाल, नितेश वर्मा, सानू वर्मा, पूनम देवी, नीमा कुमारी, सन्नी चौधरी सहित कई गणमान्य शामिल थे।

 19 total views,  19 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *