राष्ट्रपति के नाम स्मार- पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अग्निपथ योजना वापस लेने, जेल में बंद आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, गिरफ्तार आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग को लेकर 24 जून को महागठबंधन दलों से जुड़े किसान संगठनों ने शहर के स्टेशन चौराहा से एकजुटता मार्च निकाला। मार्च बाजार भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित स्मार- पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
अखिल भारतीय किसान सभा, बिहार राज्य किसान कौंसिल, अखिल भारतीय किसान महासभा एवं राजद किसान सेल के कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले किसान संगठनों ने स्टेशन चौराहा पर ईकट्ठा होकर एकजुटता मार्च निकाला।
इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर लिए नारे लगाते मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। मार्च समाहरणालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन के बाद सभा में तब्दील हो गया। समाहरणालय गेट पर आहुत सभा की अध्यक्षता रामचंद्र राय, गंगाधर झा, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा के ललन कुमार, महेश कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार राय, कपील कुमार, बंदना सिंह, शंकर यादव, प्रोफेसर उमेश कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, रामाश्रय सिंह राकेश, गजेंद्र चौधरी, रामचंद्र राय, रामप्रीत पासवान, विवेकानंद शर्मा, आदि।
सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, शत्रुधन राय पंजी, बिहार राज्य किसान कौंसिल के उपेंद्र राय, सत्यनारायण सिंह, नीतीश कुमार, पवन कुमार सिंह, रामाश्रय महतो, पवन कुमार पासवान, रामनारायण भगत, राजद किसान सेल के राजेश्वर महतो, राम विनोद पासवान समेत अन्य दर्जनों नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
सभा के उपरांत 5 सदस्यीय संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने राष्टपति को संबोधित स्मार- पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम को भाकपा, माकपा, माले के अलावे आइसा- इनौस के सुनील कुमार, लोकेश राज, रौशन कुमार, दीपक यदुवंशी, राजू कुमार झा आदि ने अपने झंडे, बैनर तले सक्रिय समर्थन दिया। छात्र नेताओं ने छात्रों के मुद्दे को मजबूती से उठाये जाने को लेकर किसान संगठनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।
![]()












Leave a Reply