Advertisement

झुझकों के किसानों ने खुला मवेशी मालिकों को किया आगाह

नियंत्रित नहीं किए तो मवेशी होंगे नीलाम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के चलकरी दक्षिणी पंचायत के हद में झुंझको के ग्रामीण किसानों ने एक अगस्त को देर शाम झुंझको, चलकरी, कानीडीह, अंगवाली गांव के विभिन्न मुहल्लो में माइक द्वारा खुली घोषणा कर खुले मवेशियों द्वारा किसानों की खेती चरने वाले संबंधित मवेशी मालिकों को आगाह किया।

ग्रामीण किसानों द्वारा घोषणा में कहा गया कि मवेशी मालिक अपने मवेशियों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा इन्हे नीलाम कर दिया जाएगा। कहा गया कि प्रशासन से यह अनुमति भी मिल गई है।

टीम में स्थानीय मुखिया श्याम रजवार, लालमोहन सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, संजय रजवार, वकील रजवार, रूपलाल, कैलाश, सुरती सिंह सहित अनेकों किसान प्रतिनिधि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *