Advertisement

लखीमपुर कांड के खिलाफ किसानों ने योगी-मोदी का पूतला फूंका

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे 8 से अधिक किसानों को भाजपा के मंत्री अमित मिश्रा के बेटे द्वारा कुचलकर हत्या किये जाने से आक्रोशित अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों ने प्रतिरोध मार्च निकालकर हत्याकांड का जिम्मेवार बताते हुए विरोध स्वरूप योगी- मोदी का पूतला फूंका।

समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक पर 4 अक्टूबर को किसानों ने जुटकर अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां एवं योगी- मोदी का पूतला लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर पुनः गांधी चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, महावीर सिंह, मो. साबीर, मुकेश मेहता, अर्जुन शर्मा, मो. अफरोज, महेश्वर शर्मा, रामबाबू सिंह, शत्रुध्न सिंह, जवाहर सिंह, सुनील शर्मा, इनौस के आशिफ होदा, नौशाद तौहीदी, मो. गुलाब, माले के कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार आदि ने संबोधित किया।

मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किसानों के खिलाफ अनर्गल बयान देने वाले भाजपा के मंत्री के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे थे। इसका बदला लेने के लिए मंत्री के बेटे ने किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दिया। यह जघन्य अपराध है।

उन्होंने कहा कि अन्नदाता के साथ भाजपाई द्वारा ऐसे कुकृत्य को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगा। माले सह किसान नेता दिनेश कुमार ने किसानों को न्याय देने, हत्यारों को फांसी देने, तीनों कृषि कानून खत्म करने एवं किसान हत्या के जिम्मेवार योगी- मोदी सरकार से गद्दी छोड़ने तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में योगी-मोदी सरकार का पूतला फूंककर किसानों ने विरोध का इजहार किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *