किसानों का समर्थन नहीं करने वाले को पंचायत चुनाव में हराये किसान-सुरेन्द्र
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अतिवृष्टि से पूरी तरह बर्बाद फसल मकई, केला, बैगन, नेनुआ, कद्दू, खीरा, मिर्ची, टमाटर, ओल, करैला, कुनरी, परवल, भींडी, बोरा, अरूई, झीगनी, घुरमा, बिन्स इत्यादि के खेतों का दौरा कर 27 अगस्त को समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड के जल जमाव क्षेत्र का किसानों की टीम ने दौरा किया।
किसान महासभा के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने फसल क्षति का आकलन किया।
टीम ने मोतीपुर के किसान मदन राय का बैगन का खेत, राजदेव प्रसाद सिंह का टमाटर का खेत, अमरेश सिंह का परवल एवं कुनरी का खेत, महेंद्र सिंह का भींडी का खेत, राजनारायण सिंह का कद्दू का खेत समेत फतेहपुर, बाघी, आधारपुर, कोठिया, मानपुरा, दिघरूआ, बधौनी, रामापुर महेशपुर, भेरोखड़ा आदि पंचायतों का दौरा कर पीड़ित किसानों से बातचीत की।
मौके पर किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि इन पंचायतों में 80 प्रतिशत से अधिक लहलहाती फसल अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गई है। आहर, नाला, गड्ढ़ा, चौर, नदी आदि के किनारे की खेत छोड़कर अन्य खेत जलमग्न है। इसमें अगली फसल भी लगाना असंभव है।
उन्होंने कहा कि केसीसी लोन, महाजनी कर्ज उधार- पैचा लेकर फसल लगाने वाले किसानों का पूंजी डूब जाने से आगामी फसल लगाना भी असंभव है।
भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कृषि पदाधिकारी अतिवृष्टि से फसल क्षति शून्य भेजकर पीड़ित किसानों की पीड़ा को और अधिक बढ़ाने का काम किया है।
कृषि पदाधिकारी रिपोर्ट को सुधार कर शत प्रतिशत फसल क्षति का रिपोर्ट पुनः सरकार को भेजकर किसानों को फसल क्षति मुआवजा दिलाने के साथ ही केसीसी लोन माफ, आगामी फसल के लिए नि:शुल्क बीज, खाद, नगद राशि देकर आगामी फसल लगाने को किसानों को प्रोत्साहित करें, अन्यथा भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसान आंदोलन तेज किया जाएगा।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर माले प्रखंड कमिटी सदस्य सह खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने दी।
![]()












Leave a Reply