Advertisement

श्रद्धा भाव से दी गयी मां दुर्गा को विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के कई जगहों में 7 अक्टूबर को गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन मुख्य रूप से दामोदर नदी सहित विभिन्न जलाशयों में किया गया।

जानकारी के अनुसार फुसरो बैंक मोड़ दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना व आरती कर श्रद्धा भाव से विदाई दी गई। इस दौरान जय दुर्गे, जय माँ दुर्गे के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर की होली खेली और माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया। फुसरो बैंक मोड़ दुर्गा मंदिर से गाजे बाजे के साथ प्रतिमा निकाली गई। नगर भ्रमण कराकर प्रतिमा को हिंदुस्तान पुल स्थित दामोदर नदी में विसर्जन किया गया।

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह सहित रमेश स्वर्णकार, भरत वर्मा, राजेश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, रवि छाबड़ा, अनिल गुप्ता, शम्भू यादव, आकाश सिंह, मनोज गुप्ता, शिव कुमार सिन्हा, प्रकाश राईका, घनश्याम प्रसाद, सुशांत राईका आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *