Advertisement

महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गयी विदाई

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। सरायकेला-खरसावां जिला के हद में काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के सेवानिवृत्त प्राचार्य गुरूपद रजवार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर 30 अक्टूबर को विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान भाजपा  (BJP) जिलाध्यक्ष विजय महतो (Vijay Mahato) ने सेवानिवृत्त प्राचार्य को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उक्त महाविद्यालय के ही व्याख्याता सरोज कैवर्त को प्राचार्य का प्रभार मिलने पर बुके देकर स्वागत किया गया। यहां आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। एक सभ्य समाज अपनी प्रगति के लिए शिक्षक के मार्गदर्शन पर सदैव निर्भर रहता है।

उन्होंने कहा कि गुरूपद रजवार एक महान शिक्षाविद हैं और उन्होंने अपने मार्गदर्शन में क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाया है। उनके योगदान को हम हमेशा स्मरण करेंगे। हम चाहते हैं कि आगे भी वे क्षेत्र में शिक्षा की उन्नति में मार्गदर्शन देते रहें। उन्होंने महाविद्यालय के नये प्राचार्य कैवर्त को भी शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सरायकेला के पूर्व विधायक (MLA) प्रत्याशी गणेश महाली, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, गम्हारिया पश्चिमी भाग 13 जिला परिषद प्रत्याशी महादेव महतो, आनन्द शाहदेव आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *