Advertisement

छत्तीसगढ़ी एकता मंच द्वारा विदाई समारोह का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में नारंग संगीत क्लब (Narang Music Club) ढोरी स्थित छत्तीसगढ़ी एकता मंच के प्रदेश कार्यालय परिसर में 22 दिसंबर को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष कुमार नारंग और संचालन शरद चंद बंजारे ने किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम सीसीएल (CCL) से रिटायर कर्मी सह छत्तीसगढ़ी एकता मंच के पदाधिकारी समारू कुर्रे, मंच के बोकारो जिलाध्यक्ष सह मंच के प्रदेश के संगठन मंत्री कवल पंकज और मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाखा सचिव को शाॅल भेंटकर, माला पहनाकर और उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर गणमान्यों के स्वागत में नारंग संगीत क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश सचिव मोहन नारंग, प्रदेश कोषाध्यक्ष जागेश्वर चौहान, शरद चंद बंजारे, अशोक कुमार, सुखदेव, फुल कुमार खुंटे, जगदीश भारती, कुमेन्दर, रूद्र कुमार, अजय मेहरा, मिशोर कुमार, बन्टी कुमार सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *