दलसिंहसराय गोलीकांड में उजड़ गया मोतीपुर के सोहिंदर राय का परिवार

गोलीकांड में बेटे व् सास की मौत, गोली लगी पुत्री, पत्नी, साली व् साढ़ू घायल
माले टीम (Male team) ने मृतक के परिजनों से मिलकर अपराधियों की गिरफ्तारी (Arrest of criminal) की मांग की
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। इस वर्ष का दीपावली की काली रात समस्तीपुर जिला (Samastipur) के हद में ताजपुर प्रखंड (Tajpur Block)  के मोतीपुर चकहैदर निवासी सोहिंदर राय शायद कभी भुल पाएगा। जब उसका पुरा परिवार गोलियों की आवाज से तहस-नहस हो गया। जब गोली लगने से सोहिंदर राय के बेटे व् सास की मौत हो गयी जबकि पुत्री, पत्नी, साली व् साढ़ू घायल होकर अस्पताल में इलाजरत है।
जानकारी के अनुसार 14 नवंबर की दीपावली की रात करीब 8 बजे दलसिंहसराय के नवादा में जनसंहार करने की नियत से अपराधियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में स्थानीय ताजपुर के मोतीपुर- चकहैदर सीमा, वार्ड-11 निवासी मजदूर सोहिंदर राय का परिवार उजड़ गया। राय का 11 वर्षीय पुत्र स्मित कुमार मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गोली लगी गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी का समस्तीपुर के निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मौके पर ही सासु माँ अहिल्या देवी (58 वर्ष) की मौत हो गयी। पत्नी प्रमिला देवी, साढ़ू राकेश राय, साली पूजा देवी का दलसिंहसराय अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा की जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह आदि ने समस्तीपुर सदर अस्पताल जाकर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। तत्पश्चात मृतक के शोकाकुल परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
माले नेता सुरेन्द्र ने उपस्थित मीडियाकर्मी से कहा कि यह हृदयविदारक जघन्य अपराध है। पुलिस प्रशासन घटना के तमाम आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करे। सरकार मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रूपये मुआवजा दे। घायलों का सरकारी स्तर पर ईलाज करायें अन्यथा भाकपा माले आंदोलन करेगी। ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि अपराधी शातिर है। घटना को अंजाम देने के लिए जानबूझकर दिपावली की रात्री को चुना ताकि फायरिंग पटाखे की आवाज में दब जाए। मृतक स्मित के पिता सोहिंदर राय ने कहा कि 6-7 आदमी को गोलियों से भूनने की अपराधियों की योजना थी। पर गोली खत्म हो गया एवं दूसरे हथियार से फायरिंग नहीं हो पाया। तब जाकर अपराधियों ने 4-5 आदमियों को लाठी-डंडा, बट से मारकर मरा समझकर भाग निकले। उन्होंने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच एसपी अपनी निगरानी में ही करायें ताकि न्याय मिल सके।

 424 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *