झामुमो फुसरो नगर समिति का किया गया विस्तार

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand mukti morcha) फुसरो नगर समिति की एक बैठक 2 अगस्त को बोकारो जिला के हद में करगली गेट दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित किया गया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, विशिष्ट अतिथि जिला सचिव जयनारायण महतो, बोकारो जिला स्पोर्ट्स विंग के भोलू खान उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो व संचालन नगर सचिव दीपक महतो ने किया।

यहां सर्वप्रथम नगर समिति द्वारा वरीय पदाधिकरियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्टी में नए सदस्य के रूप में दौलत महतो ने पार्टी का दामन थामा। नगर अध्यक्ष ने पार्टी का विस्तारीकरण मुख्य अतिथि के उपस्थिति में किया।

जिसमें युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूरज बाउरी को बनाया गया। सचिव हर्ष कुमार तुरी तथा उपाध्यक्ष हरीश कुमार महतो व वीर बहादुर सिंह को बनाया गया। वही झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इस्तियाक अंसारी को बनाया गया।

उपाध्यक्ष फैजान अशरफ, खुर्शीद आलम व साजिद अनवर तथा सचिव मो. गोल्डन को बनाया गया। झारखंड छात्र मोर्चा का अध्यक्ष राजकुमार करमाली, किसान मोर्चा अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो को बनाया गया।

झामुमो अनसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष पद राजेश सुपन तथा सचिव का पद शंकर रविदास को मिला। मीडिया प्रभारी का दायित्व राजकुमार करमाली, अमित विश्वकर्मा तथा अमित झा को दिया गया।

सभी नव मनोनीत पदाधिकरियों को जिलाध्यक्ष और जिला सचिव ने शुभकामनाएं दी। कहा कि मन लगाकर काम करे। रोजगार का क्षेत्र हो य राजनीति का क्षेत्र, जब भी हमारी आवश्यकता होगी हम उपस्थित रहेगें।

कहा गया कि झामुमो पार्टी की पहचान आंदोलन है। जरूरत पड़ी तो इस क्षेत्र में बेरोजगारों को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। रोजगार के रास्ते में जो भी आएगा उसे बर्दास्त नही किया जाएगा। कहा गया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि निजी कम्पनियों में भी 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को देना है। अगर इसमें निजी कम्पनी कोताही करता है तो उसे भी खदेड़ने का काम किया जाएगा।

मौके पर वरीय पदाधिकारी हरिनारायण सिंह, गोविंद रजक, पान बाबू केवट, मो. साजिद, रामेश्वर महतो, पीके रंजन, अभाष चंद्र गांगुली, रामावतार सिंह, अजय साव, रणधीर राम, चंदन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अनिल रजवार, पंकज आदर्श, गुलाब खान, शंकर बेसरा, टेकनारायण महतो, सूरज गिरी, कुणाल महतो, अविनाश कुमार, महेंद्र महतो, अजीत महतो, पंकज महतो, चंगु सिंह, करन करमाली, जगमोहन तुरी, संजय महतो, राजेश राम, दिलीप बाउरी, नीरज कुमार, सुरेश राम के साथ सैकड़ो झामुमो समर्थक उपस्थित थे।

 183 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *