Advertisement

आजादी के 75 साल बाद भी पहुंच पथ से बंचित है कई दलित बस्ती

नियम के तहत वंचित बस्तियों में पहुंच पथ की व्यवस्था करे सरकार-बंदना कुमारी

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के रहीमाबाद वार्ड-21 में ग्रामीणों की बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित की गई। बैठक में मुहल्ला में पहुंच पथ नहीं रहने के कारण उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार- विमर्श करते हुए नियम के तहत सरकार द्वारा पहुंच पथ की व्यवस्था करने की मांग की गई।

बैठक की अध्यक्षता मो. शकील ने की। पर्यवेक्षण भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में मो. एजाज, अर्जुन कुमार, ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी, मो. अलाउद्दीन, मो. ईशा, रूखसाना खातुन, मो. सितारे, अलीमुन निशा, जैतुन निशा, अंगुरी खातुन, रोखसार प्रवीण, सलमा बेगम, अर्जुन कुमार समेत अन्य दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

बतौर अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी रहीमाबाद के वार्ड-21 के करीब 50 से अधिक घरों को पहुंच पथ तक नसीब नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां शादी, बीमारी, आगलगी की हालत में सवारी गाड़ी तक नहीं आ पाती है।

उन्होंने अंचलाधिकारी से मांग किया कि अंचल के पहुंच पथ से बंचित दलित-गरीब- अक्लियतों के तमाम मुहल्लों में पहुंच पथ की व्यवस्था किया जाए। मौके पर भाकपा माले ने पहुंच पथ, भूमिहीनों को वास भूमि, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा एवं पर्चाधारी को कब्जा दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने की घोषणा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *