कुर्ला पूर्व में थाईलैंड के तर्ज पर गणाध्यक्ष की स्थापना

जय जय कारों से गूंजता स्टेशन परिसर

मुश्ताक खान/मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई के कुर्ला पूर्व में गणपति बप्पा की अनोखी प्रतिमा स्थापित की गई है। थाईलैंड के तर्ज पर बनी गणाध्यक्ष की प्रतिमा करीब 10 फीट ऊंची और लगभग 250 किलोग्राम से अधिक भारी है। इस प्रतिमा को विशेष मूर्तिकारों ने बनाया है। थाईलैंड के धर्म गुरु मास्टर बेस्ट आजोर्न तिण्णोकोरन आराध्य गणेश के भक्तों में से एक हैं।

उन्होंने इच्छा जताई है कि थाईलैंड के तर्ज पर बनी गणाध्यक्ष की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए वो खुद आने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अमरदीप मित्र मंडल द्वारा 53वां गणेशोत्सव के अवसर पर भारी संख्या में थाईलैंड (Thailand) के भक्त भी शामिल होने वाले हैं।

गौरतलब है कि कुर्ला पूर्व का अमरदीप मित्र मंडल लंबी यात्रा तय करते हुए 53वां गणेशोत्सव मना रहा है। इस मंडल में हर धर्म के लोगों का समावेश है। कुर्ला पूर्व स्टेशन के बहार हर साल मंडल द्वारा अनोखी और एतेहासिक थीम पर झांकी बनाई जाती है। इस कड़ी में एक और भी दिलचप्स बात यह है कि अमरदीप मित्र मंडल के पंडाल में एक तरफ गणेशोत्सव मनाया जाता है।

वहीं दूसरी तरफ ईद मिलाद -उन -नबी का भव्य आयोजन किया जाता है। चूंकि ये दोनों महापर्व लगभग एक साथ ही आते हैं। अमरदीप मित्र मंडल के संस्थापक अध्यक्ष भास्कर म्हात्रे हैं। वहीं मंडल में दो उपाध्यक्ष विजय अंभोरे, अंबादास कवडे हैं। सचिव घनश्याम कवडे, रमेश जयसवाल, जगदीश जयसवाल, आत्माराम चौधरी, कादिर रामपुर (डैन्नी भाई), विठ्ठल लासुर्वे, चंद्रकांत मोरे, कृष्णा कोडिलकर और एकनाथ कोखाले हैं।

इन नामों के साथ इस बार एक और भी नाम जुड़ गया है। थाईलैंड की थीम पर काम करने वाले दिल्ली निवासी विक्रम सिंह का बड़ा योगदान है। बतादें कि भगवान गणेश के अनेक नाम हैं इनमें सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन प्रमुख नाम हैं।

 80 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *