पर्यावरण प्रेमी डॉ सत्य प्रकाश बने ब्रांड एम्बेसडर

ऑल इंडिया बैंक एसोशिएशन ने किया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/गोपालगंज (बिहार)। पेड़ लगाओं प्राण बचाओ, वनों का विनाश करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, यह बात पर्यावरण प्रेमी डॉ. सत्य प्रकाश ने कही।

उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी यही संदेश देता है। केसरिया पल भरने वाली सादा है सच्चाई हरा रंग है हरी हमारी धरती की अंगड़ाई, कहता है यह चक्र हमारा कदम कभी न रूकेगा ।

करीब 15 वर्षो में एक लाख से अधिक पौधारोपण का रिकार्ड कायम करने वाले डॉ. सत्य प्रकाश को हाल ही में ऑल इंडिया बैंक एसोशिएशन (All India Bank Association) द्वारा पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया बैंक एसोशिएशन द्वारा आयोजित विशेष कार्यकर्म में पर्यावरण प्रेमी डॉ. सत्य प्रकाश को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा भरी सभा में पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पर्यावरण प्रेमी द्वारा लगाए गए लाखों पौधों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने पौधारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया।

जिले में पर्यावरण प्रेमी के नाम से अपनी पहचान बना चुके डॉ. सत्य प्रकाश ने अब तक सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थाओं, शादी उत्सवों सहित अन्य कार्यक्रमों में लाखों पौधा लगा चुके हैं। इनके द्वारा लगाएं गए पौधे अब छावदार व फल दार हो चुके हैं। जिसका सुख राहगिर व स्थानीय लोग भोग रहे हैं। इस क्षेत्र में पर्यावरण प्रेमी को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

पर्यावरण प्रेमी ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि पिछले पंद्रह वर्षों से पर्यावरण को बचाने के लिए निरंतर पौधारोपण कर रहे डॉ. सत्य प्रकाश प्रतिदिन कहीं न कहीं पौधा लगाते हुए देखे जा सकते हैं। इन्होंने दर्जनों गावों में घर घर पौधा लगाकर कृतिमान स्थापित किया है। पौधा लगाकर लोगों को प्रेरित करना इनकी दिनचर्या में शामिल है।

इन्होंने पौधरोपण में अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है। एक सवाल के जवाब में डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि पौधा ही सच्चा साथी है जो जन्म से लेकर अंतिम समय तक हमारा साथ देता है।

जीवन में पौधा लगाने से बढ़कर परोपकार और कुछ नहीं है। सबको पौधा लगाना चाहिए। इतना ही नहीं लगाए हुए पौधों का विनाश करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कर्रवाई भी करानी चाहिए। तभी हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकेंगे। इन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण कि रक्षा तभी होगी जब हम संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।

कुचायकोर्ट प्रखंड के बने ब्रांड एम्बेसडर

ज्ञात हो कि भारत सरकार व राज्य सरकार (State Government) की कई नामी संस्थाएं पर्यावरण प्रेमी को प्रशश्ति पत्र दे कर सम्मानित कर चुकी है। अपने पैसों से लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने वाले डॉ. सत्य प्रकाश ने कुचायकोट बीडीओ द्वारा प्रखंड का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

जिससे इनके द्वारा इस प्रखंड के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में देव वृक्ष पीपल, वर, पाकड़ आदि लगाया जा रहा है। बता दें कि हरा रंग है हरी हमारी धरती की अंगड़ाई को साकार करने वाले पर्यावरण प्रेमी बिहार के गोपालगंज जिला के हथुआ प्रखंड स्थित बरवा गांव के निवासी हैं।

 464 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *