Advertisement

16 अप्रैल को मनाएंगे सम्राट अशोक की जयंती

फाउंडेशन में तय अगर सब कुछ ठीक रहा तो!

मुश्ताक खान/मुंबई। मौर्य वंश के तीसरे सबसे शक्तिशाली राजा चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती के मनाने के मुद्दे पर एक जुट हुए कुशवाहा, मौर्य, आदि।

माली और सैनी समाज के लोगों ने तय किया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 16 अप्रैल 2022 को सम्राट अशोक की जयंती मनाएंगे। कुशवाहा मौर्य माली सैनी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा (Foundation President Prashant Kumar Sinha) की अध्यक्षता में विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के नेरूल में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के यूनाइटेड प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के संयोजक डॉ. एस के मधुप (सीएमओ), कैप्शन प्रवीण कुमार (नेवी) के मुंबई आगमन पर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा (कस्टम आयुक्त) ने मुख्य संरक्षक दुर्गादत्त (आयकर आयुक्त मुंबई), द्वारा पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के लगभग सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

गौरतलब है कि कुशवाहा मौर्य माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन के सचिव सच्चिदानंद सिन्हा ने इस बैठक में सर्व सम्मति से 16 अप्रैल 2022 को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाने का फैसला लिया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि कोविड के कारण पिछले 2 साल से सम्राट अशोक की जयंती नही मनाई जा सकी।

लेकिन अप्रैल 2022 में कोरोना एवं ओमिक्रोन महामारी अगर नियंत्रण में रहा तो सरकार (Government) के दिशानिर्देशो को पालन करते हुए फाउंडेशन द्वारा सम्राट की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौर्य वंश के तीसरे सबसे शक्तिशाली राजा चक्रवर्ती सम्राट अशोक थे।

उनका जन्म 304 इसा पूर्व पाटलीपुत्र (वर्तमान पटना बिहार) में हुआ था। आशोक प्रचीन भारत के मौर्य सम्राट बिंदुसर के पुत्र थे। उनका पुरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य था।

बैठक में डॉ. कुमार राजीव, लालमोहन सिंह, सुनील दत्त, सुरेश कुमार महतो, मिथलेश कुमार, रामप्रवेश सिंह, सूर्यप्रकाश, गंगेश कुमार, सुशील कुमार, नलिन मौर्य, रंगलाल सिंह, अभिशेख कुमार, के एम सिंह, दिनेश वर्मा, सी के प्रसाद, चंद्रकेश कुशवाहा, मंजय लाल, मुकेश कुमार, अवधेश कुमार, अरुण कुमार, उज्वल कुमार, सतीश कुमार, मोनिका सिन्हा, मधुरीदत, कंचन मेहता आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *