Advertisement

सिविल डिफेंस कार्यालय में सीनियर वॉलिंटियर को भावभीनी विदाई

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। सिविल डिफेंस कार्यालय में सीनियर वॉलिंटियर वी रामडू को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वी पी सिंह टाटानगर वेलफेयर इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

मालुम हो कि वी रामडू लगभग 29 वर्षों के सेवा काल में एक पीसी एसओ ग्रुप अवार्ड, दो वार मंडल रेल प्रबन्धक (DRM/CKP awards) और एक बार सिनियर डीईई अवार्ड द्वारा सम्मानित किये गये है। कोरोना काल में लगातार तीन माह यात्रियों की स्वास्थ जांच अभियान में कार्य किया।

सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि वी रामडु एक कुशल प्रशिक्षित सदस्य थे। नागपुर सिविल डिफेंस महाविधालय से ट्रेनर ऑफ ट्रेनी (TOT) की प्रशिक्षण ली थी। किसी प्रकार के आपदा में कार्य करने की क्षमता रखते थे। कोरोना जांच कार्य में इन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किऐ थे।

विदाई समारोह के अध्यक्ष वी पी सिंह द्वारा उन्हें अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर किया गया। कार्यक्रम में चार नये प्रशिक्षु वेलफेयर इंस्पेक्टर के साथ सिविल डिफेंस के अनिल सिंह, टी एन पांडेय, गीता कुमारी, सरस्वती मुर्मू, पार्वती मूर्म, रितेश गुहा, अनामिका मंडल, महादेव दास, सुजीत कुमार, सिन्टू कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *