Advertisement

सेवानिवृत सीनियर क्लर्क को दी गई भावपूर्ण विदाई

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल बीएंडके एरिया (CCL B&K Area) के कारो खुली खदान में सीनियर क्लर्क अविनाश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर 3 अगस्त को व्हाइट हाउस में समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस अवसर पर कारो पीओ के डी प्रसाद, मैनेजर जी एन सिंह, सेल ऑफिसर संजय कुमार सिंह, ब्लास्टिंगऑफिसर शंकर झा सहित साथी कामगारों ने सेवानिवृत सिंह को माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अविनाश सिंह वेदाग सेवानिवृत हुए हैं।

यह अपने आप में गर्व की बात है। कंपनी के प्रावधान के अनुसार सभी को एक दिन सेवानिवृत होना पड़ता है। उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना किया। कहा कि सीसीएल के कोयला उत्पादन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। कहा गया कि ऐसे कर्मियों के बल पर हीं सीसीएल ने सफलतापूर्वक कोयला उत्पादन कर मुनाफा अर्जित किया है।

मौके पर विनोद सिंह, एपी सिंह, भोला दिगार, प्रमोद कुमार सिंह, आलोक रंजन अकेला, निरंजन सिंह, अनिल कुमार सिंह, मनोज चौधरी, अजित सिंह, अनिल कुमार सिंह, भगीरथ मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, अंगद सिंह, अरुण पांडेय, राजू सिंह, रविन्द्र तिवारी, शैलेंद्र कुमार, इंद्रदेव कुमार, गौतम कुमार, अभिमन्यु महतो आदि सहकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *