Advertisement

सेवा निवृत्त सीसीएल कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जारंगडीह परियोजना खुली खदान वर्कशॉप से सेवनिवृत ग्रेड थ्री फिटर राजेंद्र पाल का उनके सहकार्मियों के द्वारा 28 फरवरी को भावभीनी विदाई दी गयी।

इस अवसर पर वर्कशॉप परिसर में समारोह आयोजित कर उन्हें अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा संयुक्त रुप से माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गयी।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र पाल वर्ष 1982 से यहां कार्यरत थे। विदाई समारोह की अध्यक्षता परियोजना अभियंता अभिजीत दत्ता और संचालन ललेंद्र ओझा के द्वारा किया गया। संचालन कर रहे ललेंद्र ओझा ने कहा कि उनके एक वर्ष के यहां कार्यकाल में यह दूसरी विदाई समारोह कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में यहां कामगारों के सेवा निवृत होने पर किसी प्रकार का विदाई समारोह नहीं आयोजित किया जाता था। उनके यहां पदस्थापना के बाद से उनके द्वारा पहल करने से इसकी शुरुआत की गयी है। राजेंद्र पाल के विषय में उन्होंने कहा कि एक बहुत ही ईमानदार, नौकरी के पक्के और समय के पाबंद रहे हैं।

इस मौके पर अधिकारी की ओर से परियोजना अभियंता अभिजीत दत्ता, अजय कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह जबकि कर्मी के रूप में डीके मिश्रा, इफ्तिखार खान, मोहम्मद इलियास, आरडी विश्वकर्मा, संजय कुमार, अजय कुमार, मोहन महतो, बसंत ओझा, नेमचंद मंडल, महिला कर्मी हसीना खातून, विष्णु जेना, सोना मांझी, ज्योत्स्ना देवी, वालेया देवी, मनीन देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *