प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ थाना (Vishnugarh Police station) परिसर में बीते 23 फरवरी किया संध्या आपातकालीन शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता विष्णुगढ़ अंचलाधिकारी रामबालक कुमार ने की। बैठक विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा एवं पंचायत के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।
आयोजित बैठक में कहा गया कि हजारीबाग (Hazaribag) के बरही में रूपेश पांडेय हत्याकांड को लेकर असामाजिक तत्व द्वारा व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से भ्रम फैलाया जा रहा है, उसको रोकना है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी आपस में भाई भाई को लेकर लेकर चलना है।
शांति समिति के जरिए जिन सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई, वे अपने अपने गांव में एक कमेटी बनाकर उस पर अमल करें। उक्त बातें शांति समिति की बैठक में कही गई। साथ हीं क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की बात कही गयी। दिशा निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने की बातें भी कही गई।
मौके पर विष्णुगढ़ पूर्व झामुमो (JMM) प्रखंड सचिव संजय प्रजापति, सुरेंद्र यादव, महताब हुसैन, विसेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, सुनील अकेला, रामजन्म राय, अब्बास, दिलेर आजाद, गुरु प्रसाद साहू, जितेंद्र यादव, राजू श्रीवास्तव, उप प्रमुख सुशील कुमार समेत दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply