यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में सीसीएल कोकसं की आपातकालीन बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। संघ के कई पूर्व पदाधिकारियों द्वारा त्याग पत्र दिए जाने से उपजे स्थिति को लेकर 3 अगस्त को बोकारो जिला के हद में भारतीय मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में आपात बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की।

जानकारी के अनुसार भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित आपातकालीन बैठक में कोकसं केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीते 30 जुलाई को संघ के केंद्रीय अध्यक्ष निर्गुण महतो, महामंत्री शशि भूषण सिंह तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश तथा क्षेत्रीय प्रभारी की उपस्थिति में बैठक किया गया था। जिसमें उपरोक्त तीनों पदाधिकारी के प्रवास के उपरांत एक आवश्यक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया था।

इस बैठक में आर. इग्नेश, राजकुमार मंडल के उपर कई आरोप था। जिसमें संगठन की नीति के विरोध में तथा संगठन विरोधी कार्य करने पर संगठन ने पत्र जारी किया था। आरोप के अनुसार संगठन विरोधी कार्य के लिए स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। इसकी सूचना मिलते ही आनन फानन में अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए उपरोक्त दोनों पदाधिकारी के द्वारा सोशल मीडिया में दुष्प्रचार किया गया।

जिसमें कहा गया कि 140 सदस्य अपनी इस्तीफा पत्र प्रबंधन को सौंपा है। जबकि यह बिल्कुल निराधार और सत्य से परे है। कहा गया कि आर. इग्नेश तथा राजकुमार मंडल के यूनियन से स्तीफा के बाद संगठन को कोई नुकसान नहीं हो सकता।

बैठक में कथारा क्षेत्रीय सचिव, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, कथारा कोलियरी शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष, जारंगडीह शाखा सचिव, महाप्रबंधक कार्यालय शाखा सचिव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 66 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *