एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार मे बीते 4 अक्टूबर की रात मकान का दीवार गिरने से 75 वर्षीय वृद्धा शिव दुलारी देवी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय रहिवासियों द्वारा घायल महिला को सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
बता दे कि लगातार हुई बारिश से मकान की दीवार कमजोर हो गया था। जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही फुसरो नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पहुँचे और घायल महिला के इलाज के लिए प्रशासनिक स्तर से मदद की गुहार लगाई।
![]()













Leave a Reply