Advertisement

आठ वर्षीय बच्ची की गला रेतकर निर्मम हत्या

हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन-बंदना सिंह

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur District) के हद में ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाई बसही के भटुआ चौक स्थित दुर्गा मेला के पास एक 8 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिये जाने की खबर है।

उक्त घटना की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पड़ा। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर बगल के स्कूल में छुपाकर रखा गया लाश को जप्त कर छानबीन में जुट गई है।

लाश की शिनाख्त बगल के ही हरिश्चन्द्र सहनी की 8 वर्षीय पुत्री संगम कुमारी (Sangam Kumari) के रूप में की गई है। हत्या के बारे में जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही है। किसी ने अखज (आपसी रंजिश) निकालने तो किसी ने नवरात्रि पर बली बता रहा है।

घटना की सूचना पाकर पहुंची महिला अधिकार कार्यकर्ता सह महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने घटना की जांच कर अविलंब हत्यारे की गिरफ्तारी वरना आंदोलन चलाने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *