Advertisement

एके-56 समेत हत्यारोपी आठ अपराधी गिरफ्तार

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पिछ्ले साल हुई एक भाई की हत्या और पिछले दिनों दूसरे भाई पर जानलेवा हमला के आरोपी हत्यारोपी आठ अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एके 56 राइफल समेत नगदी व् कई मोबाइल बरामद (Mobile Recovered) किया है।

पुलिस के अनुसार उक्त मामले में दोनों घटना की साजिश 10 लाख रूपये का इनामी टीपीसी (TPC) उग्रवादी भीखन गंझू ने नीरज भोक्ता के माध्यम से रची थी।

बबलू मुंडा (Bablu Munda) पर जानलेवा हमला व प्रेम सागर मुंडा के हत्या की साजिश का खुलासा पुलिस ने कर लिया। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार रफ्तार उग्रवादियों में इरफान अंसारी, अफरोज अंसारी, एजाज अंसारी, अरसद अली, अब्दुल्ला आलम, एकरामुल अंसारी, जसीम खान और मैनुल अंसारी शामिल है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एके 56, तीन पिस्टल,10 जिंदा कारतूस, 1.62 लाख रूपया, मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार कांके थाना के हद में बोड़ेया में बीते 29 सितंबर को कोयला व्यवसायी बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला किया गया था। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

फायरिग की इस घटना में बबलू सागर मुंडा का निजी अंगरक्षक अजय सोमर घायल हुआ था। घायल अंगरक्षक को आनन-फानन पुलिस ने रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। जबकि बबलू मुंडा बाल-बाल बच गया था।

वहीं पिछले साल 3 मार्च 2020 को बबलू सागर मुंडा के भाई प्रेम सागर मुंडा पर हमला किया गया था। मोरहाबादी मैदान स्थित होटल पार्क प्राइम के पास घटना को अंजाम दिया गया था। जहां बाइक सवार अपराधियों ने प्रेम सागर मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *