मुश्ताक खान/ मुंबई। धारावी के एकता लोक सेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल सायन हॉस्पिटल (Sion Hospital) के डीन डॉ. मोहन जोशी से मुलाकात कर स्थानीय विधायक द्वारा दी गई लिखित शिकायत पत्र दी। इस पत्र के साथ प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मौखिक शिकायत भी की। मनपा द्वारा संचालित सायन हॉस्पिटल में दवाइयों का भारी अभाव है। जिसके कारण धारावी सहित मुंबई के गरीबों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गौरतलब है की राज्य की शिक्षा मंत्री एवं धारावी विधायिका प्रो. वर्षा गायकवाड़ द्वारा दिये गए पत्र का जवाब सायन हॉस्पिटल के डीन डॉ. मोहन जोशी ने लिखित तौर पर ही दिया है। उन्होंने लिखा है की कोविड काल एक नहीं अनेक समस्याओं से हमें दो चार होना पड़ा था।
फिलहाल फंड की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है की इसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा। एकता लोक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सोनू शाह और उपाध्यक्ष शमशाद शेख के नेतृत्व में यह कारवां डीन से मिल कर अपनी बातों को उनके सामने रखा है।
इस प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष के आलावा उपाध्यक्ष शमशाद शेख, एजाज़ अंसारी, सिराज शेख, नासिर शेख, रेहान शेख, आफताब शेख, उमर शेख, असलम शेख, गुड्डु अंसारी, आसिफ शेख व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply