रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रुचिकर तरीके से पढ़ाई का अवसर मिल रहा है। जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा है और उनकी समझने की क्षमता भी विकसित हो रही है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने 23 जुलाई को एक भेंट में बताया कि स्मार्ट क्लास में वीडियो, ऑडियो और एनिमेशन के माध्यम से विषय वस्तु को सरल भाषा में समझाया जाता है, जिससे बच्चों को कठिन विषय भी आसानी से समझ में आ जाते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों में उपस्थिति प्रतिशत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है और वे तकनीकी शिक्षा से जुड़कर अपने भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों को रोचक तरीके से पढ़ाया जा रहा है, जिससे बच्चों की जिज्ञासा बनी रहती है और वे सक्रिय रूप से प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान कर रहे हैं।
![]()













Leave a Reply