Advertisement

शिक्षा प्रसार पदाधिकारी करते हैं भयादोहन-इफ्तेखार महमूद

शिक्षा प्रसार पदाधिकारी

मेरे उपर लगा आरोप निराधार और बेबुनियाद-बीईओ
विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। भाकपा झारखंड प्रदेश सचिव मंडल सदस्य ने पत्र जारी कर बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पर भयादोहन का गंभीर आरोप लगाया है। बीईओ ने आरोप को निराधार और बेबुनियाद कहा है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य इफ्तेखार महमूद ने झारखंड के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक को पत्र प्रेषित कर गोमियां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा पर शिक्षकों के साथ साथ पारा शिक्षकों को भय दिखा कर जबरन पैसा वसूलने का आरोप लगाया है। महमूद ने पत्र में उल्लेख किया है कि बिना किसी कारण के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा परेशान करने की नियत से कोई ना कोई कारण बताओ नोटिस जारी करते हैं और भय पैदा करते हैं। इस कारण शिक्षकगण मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। पठन-पाठन के कार्य में शिक्षक हतोत्साहित हो चुके हैं। शिक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा बहुत ही खराब हो चुकी है।
इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा से दूरभाष पर बताया कि गोमियां प्रखंड डीजी ऑनलाइन परीक्षा में लगातार चार बार पूरे बोकारो जिले में अव्वल रहा है। वे हमेशा शिक्षा के प्रति तत्पर रहने का काम करते हैं। जहां तक हो सके शिक्षकों की हमेशा मदद करते हैं। गोमियां प्रखंड शिक्षा के संबंध में बोकारो जिले में एक अपना स्थान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि मुझ पर लगाए गए सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *