करेंट लगने से डीवीसी ठेका कर्मी घायल, अस्पताल में लाइन नहीं रहने से परेशानी

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल कॉलोनी का लाइन बनाने के दौरान सब स्टेशन के दो ठेका कर्मियों को करेंट लग गई। जिससे दोनो कर्मी झुलस कर घायल हो गए। घटना 21 जून दोपहर लगभग एक बजे की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार करंट लगने के बाद घायल दोनो ठेका कर्मियों को बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया, जहां दोनो का इलाज चल रहा है। घायल एक कामगार पुलिस राय बिजली मिस्त्री है, वहीं घायल अबू बकर हेल्फर के पद पर है। दोनो बोकारो थर्मल के ही रहने वाले है।

बताया जाता है कि घायल ठेका कर्मी डीवीसी सब स्टेशन में ठिकेदार संजय सिंह के अधीन कार्यरत है। घायल कामगारों ने बताया कि कॉलोनी के फुटबाल मैदान के समीप पोल पर चढ़ कर 11 हजार बोल्ट का तार जोड़ रहे थे। लाइन कटने के बावजूद विद्युत तार में रीटनिग करेंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से दोनो घायल हो गए।

वही डीवीसी झारखंड श्रमिक संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव गणेश राम ने कहा कि स्थानीय प्रबन्धन एवं ठिकेदार की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घट रही है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

कहा कि कामगारों को सुरक्षा से संबंधित सामान नहीं के बराबर दिया जाता है। अस्पताल में भी बिजली नहीं रहती है। कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन की ओर से नही किया गया है। बताया कि बिजली नहीं रहने से अस्पताल में इलाजरत मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है।

 105 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *