विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan Block) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र (CCL Kathara Area) के स्वांग वाशरी में कार्यरत मजदूर घायल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रांची रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार 6 जून की सुबह स्वांग वाशरी में कार्यरत मजदूर सिकंदर राम के हाथों की दो उंगलियां कट कर गिर गई। घटना में उसका एक उंगली बुरी तरह से चोटील हो गया। घायल कर्मी के संबंध में कार्यरत साथी कर्मियों ने बताया कि लोडर गाड़ी की सिकंदर राम फैन बेल्ट चेक कर रहा था, तभी यह हादसा घटित हो गया।
वाशरी मे कार्यरत साथी कर्मियों ने आनन-फानन में उसे गोमियां स्थित मां शारदे सेवा सदन हॉस्पिटल लेकर आए और प्राथमिक उपचार करवाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया।

इस संबंध में स्वांग वाशरी में कार्यरत फोरमैन मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि लोडर गाड़ी की सिकंदर राम फैन बेल्ट को चेक कर रहा था। इतने में भूलवश नाशीर नामक कर्मी ने गाड़ी का स्विच दबा दिया, जिससे उसकी हाथों की दो उंगलियां कट कर गिर गई और एक उंगली बुरी तरह चोटील हो गया।
आगे उन्होंने कहा कि वाशरी में प्रबंधन द्वारा किसी तरह की कोई एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गयी है। घायल सिकंदर राम को साथी कर्मियों ने मोटरसाइकिल से हॉस्पिटल लेकर गया। इस संबंध में प्रबंधन कुछ भी बताने से कतरा रही है।
![]()












Leave a Reply