विधायक आवास में किया गया दुर्गा सोरेन सेना की बैठक

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। दुर्गा सोरेन सेना की बैठक 7 दिसंबर को जामा विधायक सीता सोरेन (MLA Sita Soren) के राँची स्थित विधायक आवास में आयोजित किया गया।

बैठक में दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला मुख्य संयोजक, जिला प्रभारी आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन तथा संचालन सेना के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा ने किया।

इस बैठक में विधायक ने सर्वप्रथम विभिन्न जिला प्रभारियों, जिला संयोजक जामतारा, चतरा, सरायकेला, बोकारो, पलामू, रामगढ़, देवघर, पाकुर व अन्य जिलों से विचार लिया। साथ हीं विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए।

यहां डीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना एक सामाजिक संगठन है। उन्हें अपने पिता स्व. दुर्गा सोरेन के सपनों को पूरा करने का लक्ष्य हैं, क्योंकि लोगों का कहना है कि कोई भी उनके पापा के पास समस्या लेकर आते थे।

उसको त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या का समाधान करते थे। वे गरीब, शोषित, निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी मूलवासी के समस्या समाधान के लिए कृत संकल्पित थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने दुर्गा सोरेन सेना का थामन थामा है। यह अच्छी शुरुआत है।

बैठक में दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन के अलावा केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा, केंद्रीय आईटी सेल प्रभारी रमेश कुमार महतो, केंद्रीय पदाधिकारी उमेश सिंह भोक्ता, कमलेश बेदिया, सदानन्द सिंह, फिरोज खान, शहंशाह खान, विक्रम कुमार, आदि।

दीपक कुमार, रवि नायक, अजय हांसदा, शिवलाल मरांडी, जगदेव हांसदा, अर्जुन हेंब्रम, देवीलाल हेंब्रम, राकेश पासवान, सोनु नायक, बिजय मुंडा, गीता मुंडा, जिला संयोजक अशोक हेंब्रम, चंद्र मोहन हांसदा, राजू तुरी, धनेश्वर गंझू, सन्तोष नायक, अणिमा कुजूर, गीता शाह, मनीष हेंब्रम, ललन मंडल, दिनेश सिंह, मनोज राणा, रविन्द्र सिंह, सन्नी सिंह, राजा टुडू, पूनम देवी, अंशु देवी, गब्रेल मुर्मू, उज्वल भोक्ता सहित जिला प्रभारी व् सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

 466 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *