Advertisement

सरायकेला खरसावां में दुर्गा सोरेन सेना जिला कमेटी की बैठक

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। दुर्गा सोरेन सेना सरायकेला खरसावां जिला कमेटी की बैठक 5 दिसंबर को स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस बैठक में सेना के मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा एवं केंद्र कमेटी के अनेक सदस्यों की उपस्थिति में जिला कमेटी (District Committee) का विस्तार किया।

बैठक में केंद्रीय कमेटी से फिरोज खान, कमलेश बेदिया, विक्रम कुमार, गीता मुंडा, सनी नायक, शिव लाल मरांडी, अर्जुन हेंब्रम, अजय हांसदा, अजीत कुमार की सहमति से जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह उर्फ सनी सिंह को बनाया गया।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष सचिन हेंब्रम, गुड्डू सिंह, मलकीत सिंह, चंदन राम, राजा टूडू, जिला महासचिव रोबिन हांसदा, मनदीप महली, सवेरा कुमार, विजय रजक, सुमित डोगरा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष जिशान अहमद, सूरज दास, प्रवक्ता दिनेश महतो, आदि।

रुपेश महतो, आईटी सेल प्रभारी गौरव कुमार रजक, राम सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव साहू, आशीष महतो बनाये गये। वहीं बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष और महासचिव बनाया गया।

जानकारी के अनुसार गम्हरिया प्रखंड का अध्यक्ष चंद्रमोहन सामद, महासचिव महेश महतो, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रधान, महासचिव उत्तम प्रधान, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष राजू साहू, महासचिव संतोष मुखी, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीम, महासचिव मोहम्मद शहजादा को बनाया गया। इस बैठक में सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को दुर्गा सोरेन सेना का उद्देश्य को बताया गया।

साथ हीं कहा गया कि गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, दलित, आदिवासी, पिछड़े सभी को हक अधिकार के लिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए दुर्गा सोरेन सेना के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा एवं गरीबों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *