Advertisement

डुमरी विधायक पर प्रखंड प्रमुख के देवर व् मुखिया‌ के भतीजे के साथ मारपीट का आरोप

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी के देवर कैलाश महतो ने डुमरी विधायक जयराम महतो एवं उनके अंगरक्षक तथा समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महतो ने नावाडीह थाना में दिये लिखित शिकायत में कहा है कि बीते 9 जुलाई की शाम लगभग आठ बजे लोचन महतो, आशीष तपेदार, अर्पण महतो, संजय महतो, विक्की महतो, कमलेश महतो के साथ गुंजरडीह की ओर से अपने आवास बैदकारो लौट रहे थे। इस बीच गुंजरडीह मोड़ के समीप उनकी गाड़ी ख़राब हो जाने के कारण खड़ी हो गयी।

दौरान विपरीत दिशा से डुमरी विधायक जयराम महतो का काफिला आकर रूकी। विधायक के अंगरक्षक अशोक महतो और समर्थकों ने गाड़ी पीछे करने को कहा। जब बतायें कि गाड़ी ख़राब है। पीछे नहीं जा सकती। तब विधायक जयराम महतो खुद अपनी गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज करने लगे और बेल्ट निकालकर मारने लगे। जब हमने परिचय देते कहा कि हम बेरमो प्रमुख का देवर है तब और उत्तेजित होकर मारना चालू किया और बुरी तरह से घायल कर दिया।

पुलिस को दिए तहरीर में कैलाश ने विधायक समर्थकों पर सोने की चेन और अंगूठी भी छीनने का आरोप लगाया है। प्रमुख गिरिजा देवी ने प्रशासन से विधायक जयराम महतो‌ को‌ गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की‌ मांग की है। सीसीएल कर्मी कैलाश महतो ने 10 जुलाई को आंख में लगी‌ चोट‌ का‌ इलाज कराने रिजनल‌ अस्पताल कारगली पहुंचे‌ और केन्द्रीय अस्पताल ढोरी के सीएम‌ओ‌ और नेत्र रोग‌ विशेषज्ञ डॉ संजय सिंहा से इलाज कराया।

इधर डुमरी विधायक जयराम महतो से फोन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।‌‌ थाना‌ प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि प्राप्त आवेदन के आधार पर नावाडीह थाना में कांड क्रमांक-52/25 धारा 126(2)/115(2)/117(2)/109/303(2)/352/351/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *