Advertisement

रेलवे विजिलेंस टीम की दबिश से पार्सल कार्यालय में हडकंप

एस.पी.सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेलवे स्टेशन (Dhanbad railway station) स्थित पार्सल ऑफिस में 23 अगस्त की सुबह विजिलेंस टीम दबिश से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जांच टीम कार्यालय में सभी कागजातों व फाइल की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर से 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम धनबाद पहुंची। टीम धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में पार्सल की सभी कागजातों की जांच की। वहीं कार्यालय में सभी सामानों की समीक्षा की गयी।

विजिलेंस टीम के अधिकारियों का कहना है कि यह एक रूटिंन जाँच है। जिसमें हर महीने पूर्व मध्य रेल के सभी पार्सल कार्यालयों में समीक्षा की जाती है। कागजात को भी जाँच के लिए अपने साथ ले जाते हैं। कहिं भी जांच जारी होने के बाद गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाती है।

धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में सभी सामानों का लेखा-जोखा तथा पार्सल बुकिंग से सम्बंधित कागजातों की जांच की जा रही है। रेलवे सूत्रों की माने तो धनबाद पार्सल कार्यालय में गड़बडी होने की आशंका से हाजीपुर की 12 सदस्यीय विजिलेंस की टीम धनबाद पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *