विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां थाना (Gomian police station) के हद में छिलका पुल के समीप मोहब्बत में एक ना होने के कारण हजारीबाग के युवक युवती ने जहर खाकर इहलीला समाप्त करने का असफल प्रयास किया। गोमियां पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार 19 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे बीटीपीएस की वनीषा (काल्पनिक नाम) एवं हजारीबाग जिला के हद में इचाक थाना क्षेत्र के विजय कुमार सिन्हा का पुत्र नवीन सिन्हा (काल्पनिक नाम) बक्सीडीह का रहने वाला प्रेमी जोड़े ने अपनी इहलीला समाप्त करने को लेकर गोमियां-कथारा मुख्य मार्ग पर छिलका पुल के समीप जहर खा लिया।
स्थानीय रहिवासियों के अनुसार इन दोनों को छिलका पुल के समीप छटपटाते हुए देखा गया, तुरंत इसकी सूचना गोमियां थाना को दी गई। घटनास्थल पर गोमियां थाना के पुलिस अवर निरीक्षक धारमल मांझी, सिकेश यादव अपने दल बल के साथ पहुंचे और दोनों को गाड़ी में बिठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार दोनों के घरवालों को इसकी जानकारी दे दी गई है। लड़की की मां सूचना पाकर तात्काल गोमियां अस्पताल पहुंची।
इलाजरत युवक ने बताया कि विगत 3 वर्षों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते 10 मई को इचाक के पुराना शिव मंदिर में दोनों शादी भी कर चुके हैं, लेकिन घर वाले इसे मानने को तैयार नहीं हैं। अंततोगत्वा मजबूर होकर दोनों प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाया है।
वही लड़की की मां संजू देवी ने बताया कि उनके पति बाहर परदेस में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। उसकी बेटी सुबह में टहलने की बात कहकर घर से निकली।
गोमियां पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट करने संबंधी जानकारी दी। गोमियां सामुदायिक केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ हेलन बारला ने बताया कि दोनों को बोकारो रेफर किया जा रहा है। वहां पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
![]()












Leave a Reply