सभी के सहयोग से एरिया का उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल (CCL) के निदेशक तकनीकी एस के गोमासता ने 5 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में ढोरी एरिया के एएडीओसीएम (AADOCM) अमलो परियोजना का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के क्रम में डीटी ने क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं परियोजना के पीओ को प्रेरित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे कंपनी अपना कोयला उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
दौरे के क्रम में डीटी गोमासता ने परियोजना विस्तारिकरण, उत्पादन क्षमता आदि पर विस्तार से चर्चा किया। डीटी ने कहा कि सीसीएल अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कंपनी को सरकार, स्थानीय विस्थापित, श्रमिक प्रतिनिधि और सभी स्टेकहोल्डर्स का सहयोग मिलता आ रहा है।
उन्होंने कोयला उत्पादन, प्रेषण, खदान विस्तार, पर्यावरण मंजूरी एवं भूमि संबंधित मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही साथ एरिया के 42 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने को कहा।

साथ हीं कहा कि इसके लिए जो भी संसाधन की जरूरत होगी मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि कोलियरी में हॉल रोड और लोगों के आने जाने का रास्ता दोनों अलग अलग होना चाहिए। अमलो वी पॉइंट के समीप डीटी ने कई फलदार वृक्ष लगाया।
निरीक्षण के पश्चात सीसीएल के चपरी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर डीटी ने कई आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर जीएम एम के अग्रवाल, पीओ ए के शर्मा, एसओपी प्रतुल कुमार, एसओसी सतीश सिन्हा, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, आदि।
पर्यावरण पदाधिकारी गौरव कुमार, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, ए के मिश्रा, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम यूके सहित दर्जनों अधिकारीगण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply