त्रिवेणी कला केंद्र राजेंद्र नगर में नाटक सादी बियाह का मंचन

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केन्द्र द्वारा 7 अगस्त को संगीत नाटक अकादमी के सौजन्य से विजय कुमार मिश्रा के नृत्य निर्देशन में नृत्य नाटिका सादी बियाह का मंचन किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महीवाल ने कहा कि पटना के राजेंद्र नगर स्थित त्रिवेणी कला केन्द्र प्रांगण में संध्या 6 बजे से उक्त नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय पटना के अधिवक्ता अंशुल कुमार पांडेय उपस्थित थे।

महीवाल ने बताया कि प्रस्तुत नृत्य नाटिका सादी बियाह में भोजपुरी भाषा क्षेत्र के विवाह को दिखाया गया है। कहा कि यूँ तो शादी का प्रारंभ वर- वधू के चयन से शुरू होता है, पर इस नाटिका में पारंपरिक ब्याह (विवाह) को शादी तय हो जाने के बाद से दिखाया गया है, जब वर और वधू के घरों में विभिन्न क़िस्म के रीति- रस्म और पूजा- अनुष्ठान प्रारंभ होता है।

यह यात्रा मटकोर से प्रारंभ होती है, जब औरतें किसी वट- वृक्ष के नीचे जाकर विभिन्न गीत तथा नाटकीय रस्मों का संपादन करती है। इसके बाद मड़वा गड़ाई (मंडपाच्छादन) तथा हल्दी घोटाई की बारी आती है। शादी के दिन बारात निकलती है। बारात जाने के बाद वर (दूल्हे) के गाँव की औरतें मन- बहलाव तथा सुरक्षा के लिए एक होकर डोमकच का स्वांग करती है।

बारात वधू के घर पहुँचती है। वर की अभ्यर्थना की जाती है। वधू को भेंट दिए जाते है। तब शादी विधिवत् प्रारंभ होता है। फेरे और सिंदूर दान की रस्म होती है। परिजनों, अतिथियों तथा तमाम देवी- देवताओं के समक्ष शादी पूर्ण होती है। इसके अगले दिन दुल्हन की विदाई होती है।

प्रस्तुत नृत्य नाटिका सादी बियाह में दुल्हन तनु प्रिया, दुल्हा नंदन कुमार यादव, दुल्हन की माँ अदिति सिंह, दुल्हे की माँ देवोक्षी कुमारी, दुल्हन के पिता हरी कृष्ण सिंह (मुन्ना), दुल्हे के पिता रतन कुमार, दुल्हन का भाई राजेषी राज, दुल्हे की बहन अनुष्का घोष, डोमिन सोनाली सरकार, डोम अर्पणा , सिपाही निशा तथा हजाम का अभिनय अरविन्द कुमार ने निभाया है।

जबकि प्रस्तुत नृत्य नाटिका में दुल्हन की सखी रूम्पा डे, इप्शा, दीप्ती एवं संध्या कुमारी, पुरोहित माधव बनी है। नाटक में कोरस नंदिनी, अनंत मिश्रा, रिषव राज, रंजीत आर्य, शुभाशीष मिश्रा, देव कुमार, अजय यादव, मीडिया सपोर्ट मनीष महिवाल, रूप सज्जा जितेन्द्र कुमार जीतू, संगीत निर्देशक बृज बिहारी मिश्रा, नृत्य परिकल्पना एवं निर्देशन विजय कुमार मिश्रा ने की।

 50 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *