सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ एस मुखर्जी से लिया कार्यभार
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल (CCL) ढोरी एरिया स्थित केंद्रीय अस्पताल में 31 दिसंबर को ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल (GM Manoj Kumar Agrawal) और यूनियन प्रतिनिधि की उपस्थिति में सीएमओ (CMO) के रूप में डिप्टी सीएमओ डॉ अरविंद कुमार सिंह ने योगदान दिया। चार्ज लेने के बाद अस्पताल के डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल (Hospital) परिसर में कार्यक्रम (Program) आयोजित कर सीएचडी सीएमओ डॉ एस मुखर्जी को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं उन्हें उपहार प्रदान किया गया। कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने से हम सबों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।
डॉक्टर एस मुखर्जी स्टाफ के साथ एक अभिभावक की भूमिका में हमेशा पेश आते थे। नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ कर्मियों की सुविधा पर भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है।
मौके पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल सीकेएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य रविंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ एस मुखर्जी को बुके देकर सम्मानित किया गया।
![]()












Leave a Reply