रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई 2025) में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के चार पूर्व छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुभव वर्ष 2014 बैच की छात्रा अपूर्वा वर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 42 प्राप्त कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं 2018 बैच की तेजस्विनी सिंह ने 62वीं, 2015 बैच के शुभम कुमार महतो ने 142वीं और 2014 बैच के अभिषेक सिंह ने 308वीं रैंक हासिल की है।
डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मजबूत शैक्षणिक नींव ही भविष्य की बड़ी सफलता का आधार बनता है। ज्ञात हो कि अपूर्वा वर्मा वर्तमान में दिल्ली पुलिस में एसीपी के पद पर कार्यरत हैं और तीसरे प्रयास में उन्होंने आईएएस बनने का सपना पूरा किया। तेजस्विनी सिंह ने पहले ही प्रयास में सफलता पाई, जबकि शुभम ने तीसरे प्रयास में 142वीं रैंक हासिल की। अभिषेक सिंह वर्तमान में सहरसा में वरीय जिला समाहर्ता के पद पर कार्यरत हैं।
![]()













Leave a Reply