शिकायत के बाबजूद शाट नहीं काटने एवं इंसुलेटेड वायर नहीं लगाने के खिलाफ होगा आंदोलन-सुरेन्द्र
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर शहर (Samastipur City) के विवेक-विहार मुहल्ला में बीते 3 सितंबर को दोपहर अचानक सभी उपभोक्ताओं के घरों में 330 वोल्ट विधुत सप्लाई के कारण दर्जनभर से अधिक उपभोक्ताओं का वल्ब, पंखा, सबमरसिबल, इंवर्टर आदि जल गये। इसे लेकर उपभोक्ता परेशान रहे। कई बार शिकायत करने पर मिस्त्री आकर इसे अस्थाई रूप से ठीक किया।

इस बावत माले नेता सह मुहल्ला विकास समिति सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कई बार मिस्त्री, जेई, कार्यपालक एवं अधीक्षण अभियंता को ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी सुधारने, मुंशीलाल सिंह के नारियल के पेड़ में उलझे तीनों नंगे तार को हटाकर संपूर्ण मुहल्ला में इंसुलेटेड वायर लगाने, शॉट काटने आदि की शिकायत की गई, पर उक्त कार्य को करने से विभाग आनाकानी करती रही है।
विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पर रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसी मुहल्ला में नहीं बल्कि, संपूर्ण शहर से लेकर प्रखंडों- पंचायतों तक बिजली का निजीकरण के बाबजूद स्थिति काफी खराब है।
यहां फेज गलना, तार टूटना, लो एवं हाई वोल्टेज, जंपर गलना, अर्थिंग में करेंट सप्लाई, बिजली की आंखमिचौनी आदि समस्या से रहिवासी परेशान हाल हैं। माले नेता ने कहा कि उक्त गड़बड़ी जल्द ठीक नहीं किया जाता है तो विभाग के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply